हिमाचल प्रदेश में 725 किसानों से 44,663 क्विंटल धान की हुई खरीद 

हिमाचल प्रदेश धान खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। प्रदेश के 5301 किसान पंजीकृत व 4541 किसानों को टोकन जनरेट किए जा चुके हैं। अब तक 725 किसानों से  44,663 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 214 किसानों के खाते में 3.23 करोड़ रुपये की राशि भी जमा हो चुकी

Oct 18, 2024 - 17:57
 0  27
हिमाचल प्रदेश में 725 किसानों से 44,663 क्विंटल धान की हुई खरीद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     18-10-2024

हिमाचल प्रदेश धान खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। प्रदेश के 5301 किसान पंजीकृत व 4541 किसानों को टोकन जनरेट किए जा चुके हैं। अब तक 725 किसानों से  44,663 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 214 किसानों के खाते में 3.23 करोड़ रुपये की राशि भी जमा हो चुकी है। 

538 किसानों को शीघ्र राशि जारी होगी।  हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से 2,7000 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य रखा है। चार जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद के लिए 11 केंद्र स्थापित किए हैं। 

इसमें गुरुवार शाम पांच बजे तक सिरमौर में स्थापित दो धान खरीद केंद्रों में एपीएमसी पांवटा केंंद्र में  93 किसानों से 5,446 क्विंटल धान तथा धौलाकुआं केंद्र में 104 किसानों से 4,413 क्विंटल धान फसल खरीद हुई है। 

जिला ऊना के एपीएमसी केंद्र में 44 किसानों से 2,429 क्विंटल, मार्किट यार्ड टकराला में 50 किसानों से 2,853 क्विंटल तथा ऊना टाहलीवाल में 35 किसानों से 2,666 क्विंटल धान की फसल खरीद हो चुकी है।

सोलन के बद्दी के बद्दी इंडस्ट्रीज शेड केंद्र में 150 किसानों से 6,741 क्विंटल व मार्किट यार्ड नालागढ़ में 97 किसानों से अब तक 4,891  क्विंटल धान फसल खरीद हुई है। कांगड़ा की फतेहपुर अनाज मंडी केंद्र में 56 किसानों 6,711 क्विंटल, मिलवान इंदौरा में 37 किसानों से 3,013 क्विंटल तथा रियाली केंद्र के 59 किसानों से 5,897 क्विंटल धान फसल की खरीद हुई है। गुरुवार शाम 5 बजे तक प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में 725 किसानों से कुल 44,663 क्विंटल धान फसल खरीदी जा चुकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow