विश्व जनसंख्या दिवस पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण, परिवार कल्याण एवं स्वस्थ समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Jul 11, 2026 - 18:09
 0  3
विश्व जनसंख्या दिवस पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

नाहन, 11 जुलाई 2026 : 

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण, परिवार कल्याण एवं स्वस्थ समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन में मरीजों एवं उनके परिजनों को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, परिवार नियोजन के साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की। विद्यार्थियों ने लोगों को छोटे परिवार के लाभ एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त कॉलेज परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता एवं सतत विकास जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में जनसंख्या संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कॉलेज की प्राचार्या रिजी जीवरघीस ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विश्व जनसंख्या दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान जागरूकता, शिक्षा एवं सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए जन-जागरूकता कार्यों की सराहना की तथा समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल द्वारा भी छात्राओं के इस कार्यक्रम को सराहा गया |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow