प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए नाहन में विशेष पूजन का आयोजन, बड़ी संख्या में पूजन में लोगों ने लिया हिस्सा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 12 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है इस उपलक्ष्य पर सिरमौर जिला में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजा कर यहां प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
मीडिया से बात करते है भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप विज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए है , जो पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल गरीब कल्याण के लिए जाना जाएगा और इस दौरान कई महत्वपूर्ण कदम देश के हित में उठाए गए हैं । साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी क्षेत्र की बात करें आज देश मजबूती की तरफ बढ़ रहा है।
What's Your Reaction?




