पर्यटन की कमर तोड़ने पर क्यों आमादा हैं मुख्यमंत्री, होटल पर बेतहाशा शुल्क वापस लें : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शुल्क की सरकार प्रदेश के हर वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश के आय के साधनों को बढ़ाने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने के बजाय सरकार जनता पर टैक्स और शुल्क लादने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटलों के संचालन सहमति शुल्क में ढाई गुना वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही होटल संचालकों से पाँच साल का शुल्क एक साथ वसूला जा रहा है।

Nov 23, 2026 - 20:20
 0  2
पर्यटन की कमर तोड़ने पर क्यों आमादा हैं मुख्यमंत्री, होटल पर बेतहाशा शुल्क वापस लें : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 23 नवंबर  : 

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शुल्क की सरकार प्रदेश के हर वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश के आय के साधनों को बढ़ाने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने के बजाय सरकार जनता पर टैक्स और शुल्क लादने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटलों के संचालन सहमति शुल्क में ढाई गुना वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही होटल संचालकों से पाँच साल का शुल्क एक साथ वसूला जा रहा है।

मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिए कि हिमाचल के ज़्यादातर लोग अपने होटल एक साल की लीज पर देते हैं। ऐसे में वे पाँच साल का शुल्क एक साथ कहाँ से देंगे? असली बात यह है कि सुक्खू सरकार किसी तरह अपने दिन काट रही है। जहाँ से भी, जिस भी तरह से पैसे आएँ, लोगों से जैसे भी हो वसूलो और अपनी सरकार चलाओ। आगे का आगे देखा जाएगा। इसी सोच के तहत पाँच साल की जबरन वसूली की जा रही है। मुख्यमंत्री को सिर्फ अपना नहीं, सबका भला सोचना चाहिए। सरकार को इस तुगलकी फैसले को वापस लेना चाहिए। सरकार के इस फैसले से पर्यटन की कमर टूटेगी और प्रदेश की आर्थिकी में योगदान देने वाले पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग हतोत्साहित होंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का गवर्नेंस मॉडल ही जनता और कारोबारियों पर बेहिसाब शुल्क लगाने का बन गया है। सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने और खर्चे कम करने के बजाय ऐसे अनुचित पैंतरे अपना रही है। अब हिमाचल प्रदेश में होटल कारोबार करने वाले कारोबारी इनके निशाने पर आ गए हैं। एक ही बार में शुल्क में ढाई गुना वृद्धि की जा रही है।
प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटलों के संचालन सहमति शुल्क के ढांचे में भारी बदलाव करते हुए 10 से 13 कमरों वाले ग्रीन श्रेणी के छोटे होटल संचालकों को अब पाँच साल के लिए 72 हजार रुपये के बजाय सीधे 1.80 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इससे उन पर 1.08 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही उनका वार्षिक शुल्क भी 14,400 रुपये से बढ़ाकर 36,000 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश की सभी सरकारों ने पर्यटन के विकास के लिए काम किया है, लेकिन सुक्खू इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो प्रदेश के पर्यटन की कमर तोड़ने और आगामी पाँच साल की वसूली एक साथ करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले वह होम स्टे पर तरह-तरह के टैक्स लादने की कोशिश कर चुके हैं।


नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि टॉयलेट टैक्स जैसे बेतुके फैसले से हुई किरकिरी के बाद कभी पर्यटकों की गाड़ियों पर टैक्स लगाया जाता है, तो कभी स्कूल-कॉलेज की फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी की जाती है। कभी इलाज जैसी आवश्यक सेवाओं पर शुल्क बढ़ाया जा रहा है, तो कभी राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कामों के लिए तहसील में जाने वाले लोगों से भारी फीस वसूलकर सरकारी राजस्व बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में लगने वाले शुल्कों में की गई अत्यधिक वृद्धि के कारण आम जनता पर इतना भारी बोझ लाद दिया गया है कि लोग अब अपने जरूरी काम करवाने से भी कतराने लगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />