डाॅ अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में लिए सात फेरे 

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सोमवार को डाॅ. अमरीन काैर संग परिणय सूत्र में बंध गए। आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में हुआ

Sep 22, 2025 - 13:32
Sep 22, 2025 - 13:42
 0  186
डाॅ अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में लिए सात फेरे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़     22-09-2025

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सोमवार को डाॅ. अमरीन काैर संग परिणय सूत्र में बंध गए। आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में हुआ। 

विक्रमादित्य सिंह ने शादी चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की पुत्री अमरीन कौर के साथ शादी के सात फेरे लिए। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्यों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।  बता दें, बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। 

विक्रमादित्य की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया। अब उन्होंने दूसरी शादी चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर से की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow