सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर विदेशी नागरिक को पनाह देने वाले स्थानीय मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज 

मैक्लोडगंज में बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े गए चीनी नागरिक के मामले में पुलिस का शिकंजा और कस गया है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर विदेशी नागरिक को पनाह देने वाले स्थानीय मकान मालिक के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज

Feb 10, 2026 - 13:21
Feb 10, 2026 - 13:39
 0  36
सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर विदेशी नागरिक को पनाह देने वाले स्थानीय मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   10-02-2026

मैक्लोडगंज में बिना वैध दस्तावेजों के पकड़े गए चीनी नागरिक के मामले में पुलिस का शिकंजा और कस गया है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर विदेशी नागरिक को पनाह देने वाले स्थानीय मकान मालिक के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विदेशी नागरिक अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि मैक्लोडगंज निवासी एक स्थानीय परिवार ने चीनी नागरिक एवं पूर्व चीनी पुलिस कर्मी लौ वेननियन को करीब 130 दिनों तक अपने घर में ठहराए रखा था। 

नियमानुसार किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने की स्थिति में मकान मालिक को पुलिस को सूचना देना और सी-फॉर्म के माध्यम से विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में इन नियमों का उल्लंघन किया गया। 

पुलिस के अनुसार न तो विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना स्थानीय थाना को दी गई और न ही एफआरओ को कोई विवरण भेजा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई।

चीनी नागरिक को दो फरवरी को मैक्लोडगंज से बिना वैध दस्तावेजों के गिरफ्तार किया गया था। आरोपी फिलहाल 19 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हिमाचल पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />