कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार,मांझी खड्ड पर बनेगा 380 मीटर लंबा पुल
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और आर्थिकी की तकदीर बदलने वाली कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। रनवे के विस्तार में प्राकृतिक बाधा बन रही मांझी खड्ड पर अब 380 मीटर लंबा आधुनिक पुल बनाया जाएगा
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 07-04-2026
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और आर्थिकी की तकदीर बदलने वाली कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। रनवे के विस्तार में प्राकृतिक बाधा बन रही मांझी खड्ड पर अब 380 मीटर लंबा आधुनिक पुल बनाया जाएगा। विभाग ने इस इंजीनियरिंग मास्टरपीस की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी है।
पुल और रनवे को मानसून के प्रकोप से बचाने के लिए विभाग ने एक सुरक्षा कवच तैयार किया है। इसके तहत 23 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले कैचमेंट एरिया के सभी छोटे-बड़े नालों को वैज्ञानिक तरीके से चैनलाइज किया जाएगा।
योजना के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पानी का बहाव तेज रहता है, वहां चेक डैम्स बनाए जाएंगे, जिससे पानी के वेग को नियंत्रित कर रनवे को सुरक्षित रखा जा सके। विस्तारीकरण के साथ-साथ स्थानीय यातायात का भी विशेष ख्याल रखा गया है।
मुख्य रनवे पुल के दोनों तरफ दो अतिरिक्त पुल बनाने का प्रस्ताव है, जो सर्विस लेन के रूप में काम करेंगे। इससे एयरपोर्ट के ऑपरेशन्स के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों की आवाजाही भी बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चलती रहेगी।
What's Your Reaction?

