भाजपा महिला मोर्चा का शिमला में महिला संवाद कार्यक्रम, बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिमला स्थित पार्टी कार्यालय दीपकमल, चक्कर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने की

Feb 7, 2026 - 15:38
Feb 7, 2026 - 16:28
 0  7
भाजपा महिला मोर्चा का शिमला में महिला संवाद कार्यक्रम, बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

महिलाओं की शिक्षा, स्वरोजगार और रोजगार अवसर बढ़ाने वाला विजनरी बजट : रणधीर शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   07-02-2026

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिमला स्थित पार्टी कार्यालय दीपकमल, चक्कर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र भर से 30 से अधिक महिला मंडलों की सहभागिता रही और प्रतिभागियों द्वारा बजट से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर मुख्य वक्ता के माध्यम से विस्तार से दिया गया।

महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम विशेष रूप से केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों और योजनाओं को लेकर आयोजित किया गया था। 

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए बजट के विभिन्न पहलुओं पर जिज्ञासाएं रखीं और पार्टी की ओर से सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक उत्तर दिया गया। संवाद को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट लगातार नौवां बजट है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। 

उन्होंने कहा कि यह सुधारवादी और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला बजट है, जिससे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में और मजबूत स्थान हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में रक्षा और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को विशेष बढ़ावा दिया गया है, ताकि भारत में ही रक्षा उपकरण, सेमीकंडक्टर और अन्य औद्योगिक उत्पादों का निर्माण हो। रक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान देशभर में सड़क, रेल, जलमार्ग, हवाई अड्डों और आधुनिक रेलवे स्टेशनों के विकास को गति देगा, जिसका सीधा लाभ महिलाओं को भी मिलेगा।

रणधीर शर्मा ने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक जिला मुख्यालय पर महिला छात्रावास स्थापित करने की योजना शामिल है, जिससे पढ़ाई और रोजगार के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी। 

स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाते हुए “शी-मार्ट” स्थापित करने का प्रावधान किया गया है, ताकि महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग हो सके।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मातृशक्ति योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ सहित महिलाओं से जुड़ी चल रही योजनाओं को भी आगे जारी रखने का प्रावधान बजट में है। कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बढ़ी हुई ऋण सीमा का लाभ मिलेगा। ग्रामीण और मजदूर वर्ग की महिलाओं को ग्रामीण रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा हब, केमिकल पार्क और टेक्सटाइल हब जैसे नए औद्योगिक निवेश से युवा महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुल मिलाकर यह बजट देशहित, जनहित और महिला सशक्तिकरण को समर्पित बजट है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow