HRTC बस रूट बंद करने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण , निजी बस को रूट देने के लगाए आरोप , डीसी को सौंपा ज्ञापन 

सिरमौर जिला के सराहा क्षेत्र में HRTC बस सेवा बंद करने के खिलाफ ग्रामीण लामबंद होना शुरू हो गए ग्रामीणों का आरोप है कि परिवहन निगम द्वारा HRTC के दशकों पुराने इस रूट को घाटे का हवाला देकर बंद किया जा रहा है और दशकों पुरानी इस बस सेवा के बंद होने से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ेगी

Feb 6, 2026 - 19:46
Feb 6, 2026 - 20:06
 0  16
HRTC बस रूट बंद करने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण , निजी बस को रूट देने के लगाए आरोप , डीसी को सौंपा ज्ञापन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-02-2026
सिरमौर जिला के सराहा क्षेत्र में HRTC बस सेवा बंद करने के खिलाफ ग्रामीण लामबंद होना शुरू हो गए ग्रामीणों का आरोप है कि परिवहन निगम द्वारा HRTC के दशकों पुराने इस रूट को घाटे का हवाला देकर बंद किया जा रहा है और दशकों पुरानी इस बस सेवा के बंद होने से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ेगी। 
समस्या को लेकर आज ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और डीसी सिरमौर के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री , परिवहन मंत्री और निदेशक परिवहन विभाग को एक पत्र सौंपा है। जिसमें सेवा को लगातार जारी रखने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का की मांग है कि इस बस सेवा को बंद न किया जाए क्योंकि इससे करीब 6  पंचायतों की आबादी लाभान्वित होती है और यदि बस सेवा बंद होती है तो हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस रूट पर निजी बस को चलाने की तैयारी की जा रही है और HRTC द्वारा घाटे का झूठा हवाला दिया जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि हमेशा HRTC की यह बस सवारीयों से भरी रहती है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि बस सेवा को बंद किया गया तो वह निजी बस को इस सड़क पर नहीं चलने देंगे और इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow