पुलिस थाने में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट , पुलिस कर्मियों पर लगाए आरोप ,  मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने 

सिरमौर जिला के काला अम्ब पुलिस थाना में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस थाना पहुंचे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां शिकायतकर्ता व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मियों पर ही मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं जिसका शिकायतकर्ता द्वारा मीडिया को एक सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया गया है

Feb 6, 2026 - 19:47
Feb 6, 2026 - 20:06
 0  31
पुलिस थाने में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट , पुलिस कर्मियों पर लगाए आरोप ,  मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-02-2026
सिरमौर जिला के काला अम्ब पुलिस थाना में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस थाना पहुंचे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां शिकायतकर्ता व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मियों पर ही मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं जिसका शिकायतकर्ता द्वारा मीडिया को एक सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया गया है। 
मीडिया से बात करते हुए शिकायतकर्ता पीयूष ने बताया की कालाअंब पुलिस थाने में जमीनी विवाद से जुड़े मामले को लेकर वह पुलिस थाना पहुंचे थे और इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले को लेकर एक तरफा कार्रवाई कर रही है जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस की उच्च अधिकारियों को भी की है। 
उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है , जबकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। उधर इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा मामले की जांच कर रहे हैं और इस मामले को लेकर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow