जेंडर सेंसटाइजेशन की कार्यशाला में छात्राओं को दिए पर्सनल हाइजीन,आत्म सुरक्षा और मानसिक तनाव से दूर रहने के टिप्स 

जेंडर सेंसटाइजेशन को लेकर डाइट नाहन में एकदिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें D.Ed की करीब 160 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान महिलाओं की सुरक्षा मानसिक तनाव और स्वच्छता को लेकर अलग-अलग स्रोत व्यक्तियों द्वारा जानकारी दी गई। शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता रीटा गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने छात्राओं को अलग-अलग विषयों पर विस्तार से जानकारी दी

Feb 6, 2026 - 19:34
Feb 6, 2026 - 20:07
 0  37
जेंडर सेंसटाइजेशन की कार्यशाला में छात्राओं को दिए पर्सनल हाइजीन,आत्म सुरक्षा और मानसिक तनाव से दूर रहने के टिप्स 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-02-2026
जेंडर सेंसटाइजेशन को लेकर डाइट नाहन में एकदिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें D.Ed की करीब 160 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान महिलाओं की सुरक्षा मानसिक तनाव और स्वच्छता को लेकर अलग-अलग स्रोत व्यक्तियों द्वारा जानकारी दी गई। शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता रीटा गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने छात्राओं को अलग-अलग विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्सनल हाइजीन और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया , जबकि पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने आत्म सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। इसके अलावा मानसिक तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने के तरीकों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षु छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के साथ साझा किया। 
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य D.Ed की छात्राओं को जेंडर सेंसटाइजेशन के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य, पर्सनल हाइजीन , आत्म सुरक्षा और मानसिक तनाव से बचाव जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है, ताकि ये प्रशिक्षु भविष्य में अपने आप को सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैला सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />