SIU की बड़ी कार्रवाई, बैकवर्ड लिंकेज में देहरादून से नशा सप्लायर गिरफ्तार
जिला सिरमौर की नाहन SIU टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए बाहरी राज्य से जुड़े एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे की सप्लाई चेन तोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
नाहन, 6 मई, 2026 :
जिला सिरमौर की नाहन SIU टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए बाहरी राज्य से जुड़े एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे की सप्लाई चेन तोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 नशीले कैप्सूल तथा टेपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की गई थीं। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में NDPS एक्ट की धारा 22, 25, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी साबिर अहमद पुत्र स्वर्गीय जमील अहमद निवासी कांशीवाला, नाहन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस नेटवर्क के बैकवर्ड लिंक को खंगालते हुए एक अन्य आरोपी की पहचान की।
जांच में सामने आया कि आरोपी साबिर अहमद यह नशीली दवाइयां बाहरी राज्य से मोहम्मद मुस्तफा उर्फ शोयब (25) निवासी डकरानी, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) से खरीदकर लाता था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 मई 2026 को डकरानी (विकासनगर) से आरोपी मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाहरी राज्य से आरोपी की गिरफ्तारी इस मामले में बड़ी सफलता है, जिससे नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस का नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?


