HRTC की सर्विस पर उठे सवाल, मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
त्योहारों का सीजन है और बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में HRTC की बस सेवाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। चंडीगढ़ से नाहन आने वाले यात्रियों को टिकट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आरोप हैं कि देहरादून और हरिद्वार जाने वाली सवारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि नाहन आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ से नाहन आने वाली सवारियों को टिकट लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, देहरादून और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी चंडीगढ़ बस अड्डा में नाहन आने वाली सवारियों को घण्टों इंतजार करना पड़ा और वहां पर तैनात एचटीसी स्टाफ भी सवारी के साथ बदतमीजी पर उतर आया जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रम वर्मा का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि नाहन का टिकट होने के बावजूद बाहरी राज्यों की कुछ बसें यात्रियों को नाहन तक छोड़ने के बजाय दो सड़का में ही उतार रही हैं। इससे यात्रियों को आगे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विक्रम वर्मा ने प्रदेश सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि नाहन आने वाले लोगों को टिकट और सफर के लिए परेशान न होना पड़े।
What's Your Reaction?
