सिरमौर में गहरी खाई में गिरी निजी बस, 12 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल 

जिला सिरमौर के हरिपुरधार के समीप एक निजी बस दोपहर करीब 3:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है , जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Jan 9, 2026 - 15:56
Jan 9, 2026 - 18:03
 0  130
सिरमौर में गहरी खाई में गिरी निजी बस, 12 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कुपवी से शिमला जा रही थी अभागी बस जीत कोच , दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ हादसा 

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार    09-01-2026

जिला सिरमौर के हरिपुरधार के समीप एक निजी बस दोपहर करीब 3:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है , जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ , जब निजी बस जीत कोच को कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। 

इसी दौरान हरिपुरधार से थोड़ा आगे बस अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है , जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में राहत और बचाव कार्य प्रशासन द्वारा तेज कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।  

उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हरिपुरधार के समीप शुक्रवार दोपहर को एक बस निजी खाई में गिर गई। जिसमें करीब आठ लोगों की मौत हुई है और हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

मेडिकल कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मेडिकल टाइम पूरी तरह तैयार है। हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी गहरा शोक प्रकट किया है। साथ स्थानीय विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भी गहरा शोक प्रकट किया है। 

विनय कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना उन्हें दोपहर करीब 3:30 बजे मिली जब वह पालमपुर में किसी कार्यक्रम में थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम रद्द कर वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow