डीएवी की छात्रा ने राष्ट्रिय स्तर पर फहराया परचम , नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
डीएवी सिरमौर पांवटा साहिब की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे पांवटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब की नौवीं कक्षा की छात्रा अहाना ने अलीगढ़ के जयपुरिया स्टेडियम स्कूल में 28 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया , जहां अहाना ने अपने उत्कृष्ट नृत्य से जजों और दर्शकों को प्रभावित करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया
डीएवी सिरमौर पांवटा साहिब की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे पांवटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब की नौवीं कक्षा की छात्रा अहाना ने अलीगढ़ के जयपुरिया स्टेडियम स्कूल में 28 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया , जहां अहाना ने अपने उत्कृष्ट नृत्य से जजों और दर्शकों को प्रभावित करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
What's Your Reaction?




