लाल चंद प्रार्थी की जयंती पर नाहन में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन और शोध पत्र की प्रस्तुति , भाषा एवं संस्कृति विभाग ने किया आयोजन
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला और भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आज हिमाचल लोक संस्कृति व लोक साहित्य के पुरोधा स्व० लाल चंद प्रार्थी जी की जयंती के अवसर पर नाहन में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करवाया गया। मीडिया से बात करते हुए विभाग की सहायक सचिव डॉक्टर श्यामा वर्मा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय साहित्यिक समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से कई और साहित्यकार शामिल हुए हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 03-04-2026
What's Your Reaction?




