चेस्टर हिल घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से हो जांच , भ्रष्टाचार में डूबी सरकार , सीएम की चुप्पी पर सवाल : रणधीर शर्मा
भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता तथा विधायक रणधीर शर्मा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और ईमानदारी का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। रणधीर शर्मा ने कहा कि सोलन के चेस्टर हिल भूमि प्रकरण ने प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 03-04-2026
भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता तथा विधायक रणधीर शर्मा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और ईमानदारी का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। रणधीर शर्मा ने कहा कि सोलन के चेस्टर हिल भूमि प्रकरण ने प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों का बचाव करना पड़ा, वह प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व है। जहां सफाई देने अधिकारी खुद सामने आएं और सरकार मौन रहे , उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वहां दाल में नहीं , पूरी दाल ही काली है।
What's Your Reaction?




