कौन बनेगा करोड़पति में छाया सिरमौर का सिंहटू नृत्य , सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने केबीसी में पूछा सवाल
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के रहने वेक और वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी की टीम ने इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक परेड में आसरा संस्था पझौता सिरमौर के कलाकार जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की गई थी। इस नृत्य का प्रश्न देश के पापुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के रहने वेक और वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी की टीम ने इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक परेड में आसरा संस्था पझौता सिरमौर के कलाकार जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की गई थी। इस नृत्य का प्रश्न देश के पापुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया। प्रश्न था कि 2025 की गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार दिखने वाला सिंहटू नृत्य किस राज्य का है , जिसके चार ऑप्शन थे ए - पंजाब , बी - गुजरात , सी - असम और डी - हिमाचल प्रदेश। जिस कंटेंटेस्ट से यह सवाल पूछा गया वह सही जवाब देने में असमर्थ रही। उसने सी-असम ऑप्शन चुना और जवाब गलत हो गया।
What's Your Reaction?




