पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर कार ने साइकिल सवार महिला को मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर शुक्रवार को एक कार की टक्कर से साइकिल सवार महिला घायल हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवती को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है।

Oct 9, 2026 - 12:53
 0  27
पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर कार ने साइकिल सवार महिला को मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब, 9 अक्टूबर : 

पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर शुक्रवार को एक कार की टक्कर से साइकिल सवार महिला घायल हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवती को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार नंबर HP17D-0240 बद्रीपुर से परशुराम चौक (बंगरन बाईपास) की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार ने साइकिल सवार अनुराधा (49), निवासी मेन मार्केट पांवटा साहिब को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनुराधा घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया।

वहीं, कार में सवार निशा देवी (20), निवासी मुंडा खेड़ा, हरियाणा को भी मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

मामले में पुलिस ने कार चालक रोहन, निवासी गांव बड़वास, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर का चिकित्सा परीक्षण करवाया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />