शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों के लिए साक्षात्कार 6 नवंबर को होगें 

बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत संचालित 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों को भरा जाना है, जिसके लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार को सादे कागज पर अपना आवेदन 27 अक्तूबर, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई  में जमा करवाना होगा

Oct 17, 2025 - 16:10
 0  30
शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों के लिए साक्षात्कार 6 नवंबर को होगें 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-10-2025

बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत संचालित 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों को भरा जाना है, जिसके लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार को सादे कागज पर अपना आवेदन 27 अक्तूबर, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई  में जमा करवाना होगा। 
बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गंगटोली, आंगनवाड़ी केंद्र कोटी, आंगनवाड़ी केंद्र बोबरी , आंगनबाड़ी केंद्र ऐराणा, आंगनवाडी केंद्र भंगाटा , आंगनवाड़ी केंद्र बावटा , आंगनवाड़ी केंद्र चैराटा , आंगनवाडी केंद्र मुनुई बैलाडी ,  आंगनवाडी केंद्र सियारी , आंगनवाड़ी केंद्र कियाणा-2, आंगनवाड़ी केंद्र कांडी कण्डारा , आंगनवाड़ी केंद्र रिनोई, आंगनबाड़ी केंद्र कुकडेच, आंगनवाडी केंद्र घालाधार, आंगनवाडी केंद्र तालोवास, आंगनवाडी केंद्र रोनहाट में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाना है। 
इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। उन्होंने बताया इन पदों के लिए साक्षात्कार 06 नवंबर, 2025 को उपमंडल अधिकारी(ना0) शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी को साक्षात्कार के दिन संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow