यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुकाजी 29-03-2026
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा बांदल–सुराख मार्ग पर खाला क्यार के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार बलबीर सिंह कार चला रहा था, हादसे के बाद बलबीर सिंह को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे का शिकार बने लोगों की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी खालाक्यार व 48 वर्षीय गुमान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल गुमान सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन रवाना किया गया लेकिन वहां पहुँचने पर उसकी भी मौत हो गई।
एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में दो लोगों मौत हुई है। शुरुआती जांच से लगता है यह हादसा कार से चालक द्वारा नियंत्रित खो देने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को क़ब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जायेगा।