पांवटा साहिब में 4.88 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में दो आरोपियों को 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 19 सितंबर :
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में दो आरोपियों को 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर बहराल गुरुद्वारा, पांवटा साहिब के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन कुमार और बिन्दू कुमार, निवासी माजरा, तहसील पांवटा साहिब, कथित तौर पर माजरा व पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करते हैं और मोटरसाइकिल नंबर HP17F-5690 पर हथनीकुंड, हरियाणा की ओर से पांवटा साहिब आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल को रोककर दोनों आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?

