पंचतत्व में विलीन हुए विधायक नंद लाल, CM सुक्खू समेत कई नेता रहे मौजूद
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अपने पैतृक गांव देवठी में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिली। परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

दिवंगत विधायक नंद लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदरसिंह सुक्खू विशेष रूप से देवठी पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं माकपा नेता कामरेड राकेश सिंघा ने भी देवठी पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने नंद लाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
What's Your Reaction?