सिरमौर की जनता को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुका प्रवास , पहली बार किसी सीएम ने नहीं की कोई घोषणा

सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने संयुक्त बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहुंचकर कोई भी घोषणा न कर सिरमौर की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रेणू मंच से हमेशा ही यहां पहुंचने वाले मुख्यमंत्री द्वारा जिला भर के लिए घोषणाएं की जाती है

Nov 13, 2024 - 18:12
Nov 13, 2024 - 18:25
 0  32
सिरमौर की जनता को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुका प्रवास , पहली बार किसी सीएम ने नहीं की कोई घोषणा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  13-11-2024
सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने संयुक्त बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहुंचकर कोई भी घोषणा न कर सिरमौर की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रेणू मंच से हमेशा ही यहां पहुंचने वाले मुख्यमंत्री द्वारा जिला भर के लिए घोषणाएं की जाती है। मगर इस बार कोई भी घोषणा न कर मुख्यमंत्री ने जिला की जनता को निराश किया है। 
विनय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली मर्तबा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे और यहां के लोगों को उम्मीदें थी कि कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री करेंगे। मगर उनका यह दौरा यहां के लोगों को निराशा दे गया। उन्होंने कहा कि लोगों को कहीं उम्मीदें थी कि मुख्यमंत्री ऐतिहासिक रेणू मंच से जिला के लिए कोई बड़ी घोषणाए करेंगे।  
मगर मुख्यमंत्री ने एक भी घोषणा करना यहां पर उचित नहीं समझा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान यहां भाजपा नेताओं व कांग्रेस नेताओं ने भी कुछ मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी , मगर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को अनसुना किया और कोई भी घोषणा उन्होंने यहां पर नहीं की। उन्होंने कहा कि लोगों को मुख्यमंत्री से यह उम्मीद थी कि सत्ता में आते ही इस सरकार ने सिरमौर जिला के भीतर बड़ी संख्या में जिन संस्थानों को बंद किया है। 
मुख्यमंत्री उन संस्थाओं को खोलने की घोषणा करेंगे मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को प्रदेश की जनता की चिंता नहीं है और सिर्फ अपने चहेते लोगों को खुश करने के लिए सरकार फैसला ले रही है और इस कार्यकाल में जनता सरकार से तंग आ चुकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow