नहीं रही हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की पुत्रवधू सत्या परमार , नाहन मेडिकल कॉलेज में हुआ निधन

हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू , पाँवटा साहिब व नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या परमार का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सत्या परमार का निधन जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह हुआ

Nov 12, 2024 - 17:08
Nov 12, 2024 - 17:49
 0  80
नहीं रही हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की पुत्रवधू सत्या परमार , नाहन मेडिकल कॉलेज में हुआ निधन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवर्ता न्यूज़ - नाहन  11-12-2024
हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू , पाँवटा साहिब व नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या परमार का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सत्या परमार का निधन जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह हुआ।
वह पिछले करीब 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे। पूर्व में हिमाचल के मुख्यमंत्री व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रह चुके ठाकुर रामलाल की पुत्री सत्या परमार कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ नेत्री थी। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सत्या परमार हिमाचल प्रदेश महिला समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रही।
सत्या परमार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा था। पूर्व में वह हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रही। उनके अचानक निधन से सिरमौर जिला ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद साँय चार बजे नाहन के अंतिम धाम में किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow