नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला

नेहरू युवा केंद्र, हमीरपुर द्वारा नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हमीर बी एड कॉलेज हमीरपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन  प्राचार्या मंजू बाला द्वारा किया गया

Nov 13, 2024 - 18:10
Nov 13, 2024 - 18:27
 0  32
नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  13-11-2024
नेहरू युवा केंद्र, हमीरपुर द्वारा नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हमीर बी एड कॉलेज हमीरपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन  प्राचार्या मंजू बाला द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर से जिला युवा अधिकारी विवेक वर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम हमीर बीएड कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य शिवाली राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
कार्यशाला का शुभारंभ उन्होंने अपने संबोधन में नशे की लत को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए युवाओं को इसके खतरों से बचने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज की उन्नति में बाधक बनता है। उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। केयर एंड सपोर्ट सेंटर हमीरपुर के  प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शिखा कुमारी ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। 
दूसरे वक्ता भोला देवी ने भी नशे के ऊपर युवाओं को जागरूक किया। सभी वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मादक द्रव्यों के शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता ही करवाई गई। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता युवाओं को नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यशाला में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से विवेक वर्मा, केयर एंड सपोर्ट सेंटर से शिखा कुमारी, हमीर बी एड कॉलेज के प्राचार्य शिवाली राणा , अध्यापक भोला देवी , युवा वालंटियर शशि पाल भी उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं को नशे से जुड़े खतरों से अवगत कराया और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला में लगभग 125 युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागृत करने का सफल प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow