प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पीजीटी के 390 पदों पर निकाली भर्ती,इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 से करें आवेदन 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। आयोग जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और वाणिज्य विषयों में शिक्षक (पीजीटी) के कुल 390 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 अप्रैल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते

Apr 8, 2026 - 19:23
Apr 8, 2026 - 19:58
 0  42
प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पीजीटी के 390 पदों पर निकाली भर्ती,इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 से करें आवेदन 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    08-04-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। आयोग जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और वाणिज्य विषयों में शिक्षक (पीजीटी) के कुल 390 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 अप्रैल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

सायन विज्ञान पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान में मास्टर्स होना चाहिए, और उसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही, बी.एड. में भी 50% अंक जरूरी हैं। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ाने में कुशल होना चाहिए।

भौतिकी पढ़ाने के लिए उम्मीदवार का मास्टर्स भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स या परमाणु भौतिकी में होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। बी.एड. में भी 50% अंक जरूरी हैं। टीईटी पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने का अनुभव या योग्यता होनी चाहिए।

वाणिज्य पढ़ाने के लिए उम्मीदवार का मास्टर्स लेखांकन, वित्तीय लेखांकन और आयकर, या MFC (मास्टर ऑफ फाइनेंस कंट्रोल) में होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। बी.एड. में भी 50% अंक होना जरूरी है। टीईटी पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने में दक्ष होना चाहिए।
इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow