विद्यालयों में चलाया एचपीवी टीकाकरण जागरुकता अभियान

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हमीरपुर के स्कूलों में जागरुकता अभियान आरंभ किया है।

May 20, 2026 - 19:56
 0  1
विद्यालयों में चलाया एचपीवी टीकाकरण जागरुकता अभियान

हमीरपुर 20 मई, 2026 :

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हमीरपुर के स्कूलों में जागरुकता अभियान आरंभ किया है।

 इसी कड़ी में बुधवार को हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, न्यू गुरुकुल स्कूल गोपालनगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटाहणी में आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सुप्रिया, स्वास्थ्य कर्मी सुशीला कुमारी और निशा राणा की टीम ने 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, सर्विकल कैंसर के जोखिम तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्विकल कैंसर की रोकथाम में बहुत ही प्रभावी है तथा इसके लिए उचित आयु में टीकाकरण करवाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षकों की कई शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का निवारण भी किया गया तथा अभिभावकों से अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow