नाहन के कांशीवाला में 1.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने कांशीवाला में एक व्यक्ति को 1.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज। नाहन 29 नवंबर :
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने कांशीवाला में एक व्यक्ति को 1.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर 2026 को सदर नाहन पुलिस की टीम सब्जी मंडी मोड़ कांशीवाला के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विधान वर्मा पुत्र हुक्कम चंद निवासी मकान नंबर 153/10, दर्जी मोहल्ला, कच्चा टैंक नाहन मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का धंधा करता है और अपने कब्जे में चिट्टा लेकर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधान वर्मा की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1.82 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?


