चौगान मैदान नाहन में खेला गया वेटरेनस क्रिकेट मैच, मैच में 50 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन पिछले 18 वर्षों से लगातार वेटरेनस गुडविल मैच का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चंबा वर्सेस नाहन के बीच गुडविल मैच खेला गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति जुनून और मैदान में उनका उत्साह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 29 नवंबर :
सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन पिछले 18 वर्षों से लगातार वेटरेनस गुडविल मैच का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चंबा वर्सेस नाहन के बीच गुडविल मैच खेला गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति जुनून और मैदान में उनका उत्साह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा।
मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चंबा और नाहन के वेटरन्स खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट का गुडविल मुकाबला खेला गया। इस मैच में 50 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर साबित किया कि खेल के प्रति जुनून उम्र का मोहताज नहीं होता। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और क्रिकेट के प्रति उनका लगाव देखने लायक रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया और पुराने क्रिकेट अनुभवों को भी साझा किया।
उन्होंने बताया कि वेटरन्स क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अगली प्रतियोगिता मई माह में चंबा में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भी वरिष्ठ खिलाड़ी मैदान पर उतरकर अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे आयोजन खेल के प्रति जुनून को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को भी खेलों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
What's Your Reaction?


