मंडी में चलती कार से हुड़दंग मचाना पर्यटकों को पड़ा भारी,3500 रुपये का काटा चालान

मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर चलती कार से हुड़दंग करने का मामला सामने आने के बाद सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 3500 रुपये का चालान किया

Feb 5, 2026 - 15:32
 0  47
मंडी में चलती कार से हुड़दंग मचाना पर्यटकों को पड़ा भारी,3500 रुपये का काटा चालान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    05-02-2026

मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर चलती कार से हुड़दंग करने का मामला सामने आने के बाद सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 3500 रुपये का चालान किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता का संदेश बताया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक पर्यटक कार में सवार कुछ युवतियां चलती गाड़ी से बाहर निकलकर शोर-शराबा और लापरवाहीपूर्ण हरकतें कर रही थीं। इससे न केवल उनकी अपनी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम की स्थिति बन सकती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow