स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की फाइनल परीक्षाओं का इस बार भी सर्विलांस एग्जाम मित्र ऐप से होगा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की फाइनल परीक्षाओं का इस बार भी सर्विलांस एग्जाम मित्र ऐप से होगा। ऐप से रियल टाइम रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ नहीं हो पाएगी

Feb 5, 2026 - 15:39
 0  9
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की फाइनल परीक्षाओं का इस बार भी सर्विलांस एग्जाम मित्र ऐप से होगा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    05-02-2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की फाइनल परीक्षाओं का इस बार भी सर्विलांस एग्जाम मित्र ऐप से होगा। ऐप से रियल टाइम रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ नहीं हो पाएगी। 

राज्य भर में दसवीं व जमा दो सहित आठवीं एसओएस के सवा दो लाख से अधिक छात्रों की परीक्षाओं के संचालन के लिए एग्जाम मित्र ऐप अनिवार्य किया गया है। इस बार भी उक्त ऐप प्रश्रपत्र खोलने से लेकर आंसरशीट सीलिंग तक की हर गतिविधि पर नज़र रखेगी। 

साथ ही रियल टाइम रिर्पोटिंग के तहत महत्त्वपूर्ण विषयों की वीडियो क्लिक बनाकर भी ऐप अपलोड करनी होगी, जबकि अन्य सभी जानकारी भी समय के तहत अपलोड करनी होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने यह जानकारी दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow