मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बीच पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक, 70 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी 

मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बीच पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। अमूमन शिमला, मनाली और धर्मशाला पहुंचने वाले सैलानी इस बार और ऊंचे इलाकों में सकून पाने पहुंच रहे

Jun 12, 2025 - 20:32
Jun 12, 2025 - 20:52
 0  36
मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बीच पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक, 70 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     12-06-2025

मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के बीच पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। अमूमन शिमला, मनाली और धर्मशाला पहुंचने वाले सैलानी इस बार और ऊंचे इलाकों में सकून पाने पहुंच रहे हैं। प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी गर्मी से तप रहे हैं। 

राजधानी शिमला के बजाय सैलानी मशोबरा, हाटू पीक, डोडरा क्वार और मनाली के बजाय बारालाचा-जिस्पा और धर्मशाला के बजाय धर्मकोट, करेरी-त्रियूंड की ठंडी वादियों में पहुंच रहे हैं। यहां के होटल और होम स्टे पैक हो गए हैं।

वहीं, गर्मी बढ़ने से शिमला, धर्मशाला, मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी से ज्यादा तक पहुंच गई है। इन क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने से अब सैलानियों ने और ठंडे इलाको को तवज्जो देना शुरू कर दिया है।  

शिमला के होटलों में भी ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक चल रही है। शहर के माल रोड और रिज मैदान पर शाम ढ़लते ही भारी संख्या में सैलानी चहलकदमी कर रहे हैं। दिन के समय सैलानी कुफरी और नालदेहरा घूम रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से बढ़े तापमान और मैदानी राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते इस सप्ताह पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी क्षेत्र के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। 

मैक्लोडगंज में दलाई लामा टेंपल, भागसूनाग वाटर फॉल, कांगड़ा किला, युद्ध संग्रहालय, शक्तिपीठों, पालमपुर और धर्मशाला के टी-गार्डन, बीड़ बिलिंग के अलावा त्रियूंड और आदि हिमानी चामुंडा में ट्रैकिंग के लिए पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow