पालमपुर में दो महिलाएं चिट्टे का साथ गिरफ्तार, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने दो महिलाओं के पास से 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि पालमपुर थाना को मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी सोमवार को की गई।

Jul 15, 2026 - 14:21
 0  4
पालमपुर में दो महिलाएं चिट्टे का साथ गिरफ्तार, मामला दर्ज
यंगवार्ता न्यूज - धर्मशाला 15 जुलाई, 2026 : 
 
 हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने दो महिलाओं के पास से 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि पालमपुर थाना को मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी सोमवार को की गई। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस कानून की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के नाम पालमपुर के वृंदावन की रहने वाली संध्या देवी (45) और मंडी जिले के रक्कर की रहने वाली हेमा कुमारी (30) है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow