कुफरी स्कूल में वार्षिक समारोह के अवसर पर नवाजे मेधावी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के प्रांगण में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। समारोह में कुफरी स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आने वाली राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुफरी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में ग्राम पंचायत बणी मखड़ोल के पूर्व उपप्रधान एवं समाजसेवी केदार कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Nov 19, 2026 - 17:26
 0  1
कुफरी स्कूल में वार्षिक समारोह के अवसर पर नवाजे  मेधावी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का  मोहा मन

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 19 नवंबर : 


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के प्रांगण में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। समारोह में कुफरी स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आने वाली राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुफरी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में ग्राम पंचायत बणी मखड़ोल के पूर्व उपप्रधान एवं समाजसेवी केदार कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


मुख्य अतिथि केदार कंवर ने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होने बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 21 हजार देने की घोषणा की । इससे पहले  विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश खशिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। 


समारोह के दौरान वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस मौंकेे पर मुख्य अतिथि केदार कंवर ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जमा दो कक्षा में मालविका ने प्रथम तथा कनिष्का ने दूसरा स्थान तथा  दसवीं कक्षा में दक्षांत शर्मा प्रथम और लक्ष्य शर्मा दूसरे स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया ।


प्राथमिक स्तर पर कक्षा पहली में समृद्धि ने प्रथम और आरुष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी में सिमरन प्रथम तथा धर्या ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा तीसरी में सोनाली ने प्रथम और गिरीश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा चौथी में रजनी प्रथम तथा कक्षा पांचवीं में भुवनेश्वर प्रथम और वंशिका दूसरे स्थान पर रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />