पच्छाद में कार से 240 बोतलें अवैध शराब बरामद, अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब जब्त
जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 240 बोतलें शराब और बीयर बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम (HP Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - पच्छाद 18 नवंबर :
जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 240 बोतलें शराब और बीयर बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम (HP Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को पुलिस थाना पच्छाद की टीम को गुप्त सूचना मिली कि सचिन अत्री पुत्र राजेश अत्री निवासी गांव साधनाघाट, डाकघर नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर अपनी कार नंबर HR26BP-4461 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर नैनाटिक्कर से साधनाघाट की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त कार को रोक लिया। चालक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सचिन अत्री के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो उसमें से कुल 240 बोतलें शराब और बीयर बरामद हुईं।
बरामद खेप में 60 बोतलें अंग्रेजी शराब, 72 बोतलें बीयर और 108 बोतलें देसी शराब शामिल हैं। पुलिस द्वारा शराब के संबंध में वैध लाइसेंस और परमिट मांगे जाने पर चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने सचिन अत्री के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में HP Excise Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
