पच्छाद में कार से 108 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की 108 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम (HP Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - पच्छाद 18 नवंबर :
जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की 108 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम (HP Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को पुलिस थाना पच्छाद की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार नंबर HP 16AA-2346 नैनाटिक्कर की ओर से कुमारहट्टी की तरफ आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लोड है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त कार को रोक लिया। कार चालक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान गणेश पुत्र जय प्रकाश निवासी गांव दलैहरी, डाकघर नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई।
पुलिस ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो उसमें से कुल 108 बोतलें देसी शराब बरामद हुईं। चालक गणेश बरामद शराब के संबंध में पुलिस के समक्ष कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में HP Excise Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
