राजगढ़ में बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 2.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Nov 18, 2026 - 19:11
 0  1
राजगढ़ में बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़ 18 नवंबर : 

जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 2.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम सनौरा चौक के समीप मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाइक नंबर HP10B-6049 पर सवार दो व्यक्ति सोलन से सनौरा की ओर आ रहे हैं और उनके पास चिट्टा (हेरोइन) मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक को रोककर तलाशी ली। बाइक चालक की पहचान देविंद्र पुत्र कर्ण बहादुर, निवासी गांव सरस्वती नगर, डाकघर हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान प्रदीप छेत्री पुत्र पप्पू छेत्री, निवासी नेरवा बाजार, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से नेपाल के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 2.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना राजगढ़ में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />