रेणुका बांध के विस्थापितों ने मांगों को लेकर ददाहू में किया प्रदर्शन

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर ददाहू में प्रदर्शन करके बांध प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। परियोजना के निर्माण से डूबे क्षेत्र में गृहविहीन होने जा रहे परिवारों के विस्थापितों ने ददाहू में एकत्रित होकर अपनी मांगों को दोहराया और बांध प्रबंधन द्वारा बार-बार थोपी जा रही शर्तों को लेकर गहरा रोष भी जाहिर किया।

Jul 27, 2026 - 17:18
 0  6
रेणुका बांध के विस्थापितों ने मांगों को लेकर ददाहू में किया प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी - 27 जुलाई, 2026 :

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर ददाहू में प्रदर्शन करके बांध प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। परियोजना के निर्माण से डूबे क्षेत्र में गृहविहीन होने जा रहे परिवारों के विस्थापितों ने ददाहू में एकत्रित होकर अपनी मांगों को दोहराया और बांध प्रबंधन द्वारा बार-बार थोपी जा रही शर्तों को लेकर गहरा रोष भी जाहिर किया।
समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, महासचिव योगेश ठाकुर व संयोजक विनोद ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों की ओर से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद भी बांध प्रबंधन स्थापित की मांगों को अनसुना कर रहा है। विस्थापितों को उनके हकों से वंचित रखा जा रहा है। विस्थापितों ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी सभी मांगों के पूरा हुए बिना वह परियोजना का निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। इससे पूर्व विस्थापितों ने सामुदायिक भवन ददाहू में बैठक करके अपनी मांगों पर मंथन किया। इस मौके पर गृहविहीन होने वाले परिवारों से जुड़े विस्थापित मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow