16.20 करोड़ से होंगेपांवटा साहिब गुरुद्वारा के विकास कार्य , गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने पास किया वार्षिक बजट 

 गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा 31 मार्च 2025 को वार्षिक बजट पेश किया गया था , जिसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक केमठी के मैनेजर जगीर सिंह ने दी उन्होंने बताया की  पूरी कमेटी ने सर्वसम्मति से वार्षिक बजट पारित कर दिया है। जगीर सिंह ने बताया कि बजट की कुल राशि 16 करोड़ 20 लाख रुपये रखी गई , जिसमें संगत की सुविधाओं और गुरुद्वारे के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए अनेक विकास योजनाओं को मंजूरी दी है

Apr 3, 2025 - 20:27
Apr 3, 2025 - 20:37
 0  46
16.20 करोड़ से होंगेपांवटा साहिब गुरुद्वारा के विकास कार्य , गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने पास किया वार्षिक बजट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  03-04-2025

 गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा 31 मार्च 2025 को वार्षिक बजट पेश किया गया था , जिसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक केमठी के मैनेजर जगीर सिंह ने दी उन्होंने बताया की  पूरी कमेटी ने सर्वसम्मति से वार्षिक बजट पारित कर दिया है। जगीर सिंह ने बताया कि बजट की कुल राशि 16 करोड़ 20 लाख रुपये रखी गई , जिसमें संगत की सुविधाओं और गुरुद्वारे के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए अनेक विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। 
इस वर्ष में संगत की सुविधा के लिए “गुरु तेग बहादुर एमएनआरआई यात्री निवास का निर्माण किया गया है , जिसमें 56 कमरे और बाथरूम की उत्तम व्यवस्था है,यह यात्री निवास गुरुद्वारा कमेटी , कार सेवा बाबा अमरजीत सिंह पटियाला, और संगत के सहयोग से निर्मित हुआ है। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारे के नए भवन के निचले हिस्से में एक बेसमेंट भी बनाया गया है , जहां संगत अपने वाहनों को पार्क कर सकेगी। इस भवन की प्रथम मंजिल पर दुकानें एवं बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्री निवास में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिसे गुरुद्वारा साहिब की आधिकारिक वेबसाइट https://gurduwarapontasahib.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। 
इस वार्षिक बजट में गुरुद्वारे के पुरानी इमारतों के रखरखाव और नई इमारतों के निर्माण के लिए भी धनराशि रखी गई है। इसके अलावा, गुरुद्वारा साहिब में संगत की धार्मिक शिक्षा और ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए एक म्यूजियम/डिस्प्ले सेंटर भी संचालित किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने किला लोहगढ़ साहिब की मरम्मत और वहां विशेष सेवा कार्यों के लिए भी विशेष फंड की व्यवस्था की है। गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश पर्व , गुरु पर्व , अन्य धार्मिक कार्यक्रमों और लंगर सेवा के लिए भी इस बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। 
इसके तहत आने वाले सभी प्रमुख आयोजनों के लिए पहले से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी , ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बजट सत्र के दौरान गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के नए पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया।जिसमें हरभजन सिंह उपाध्यक्ष और हरप्रीत रतन सिंह को महासचिव बनाए गए। इनके नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब में संगत की सेवा और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow