रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने एकत्रित किया 60 यूनिट ब्लड , कालाअंब में लगाया रक्त जांच शिविर 

सामाजिक कार्य में रोटरी क्लब के साथ-साथ रोटरी क्लब संगिनी नाहन भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी संगिनी के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

Oct 8, 2024 - 00:41
 0  33
रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने एकत्रित किया 60 यूनिट ब्लड , कालाअंब में लगाया रक्त जांच शिविर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-10-2024
सामाजिक कार्य में रोटरी क्लब के साथ-साथ रोटरी क्लब संगिनी नाहन भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी संगिनी के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
 रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष रोटेरियन दीपा बंसल ने बताया कि हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 60 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि हिमालयन ग्रुप में आयोजित इस रक्तदान शिविर से एकत्रित रक्त डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन को दिया गया। 
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक इंचार्ज और उनकी टीम भी मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी के सदस्य प्रोफेसर अंजू अग्रवाल , सचिन पारुल   गुजराल , सोना चौहान , मोनिका जैन , विजयलक्ष्मी , मनीष जैन , बीके गुलाटी और जिला के अन्य रोटेरियन भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow