मात्र 500 रुपये में जुन्गा में पर्यटक ले सकेंगे पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद

राजधानी से सटे जुन्गा  में आगामी 26 से 29 नवंबर तक चौथे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान पर्यटक मात्र 500 रुपये में टैंडम पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद ले सकेंगे। यह जानकारी द ग्लाइड इन के प्रबंध निदेशक अरुण रावत ने बुधवार को जुन्गा में प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए  बताया कि इस बार महोत्सव में पैराग्लाइडिंग चैैंपियनशिप आयोजित नहीं होगी, बल्कि पर्यटकों और साहसिक गतिविधियों में रूचि करने वाले व्यक्तियों को कम शुल्क पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव करवाने का विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा।

Nov 18, 2026 - 17:35
 0  2
मात्र 500 रुपये में जुन्गा में पर्यटक ले सकेंगे पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 18 नवंबर  :
 
राजधानी से सटे जुन्गा  में आगामी 26 से 29 नवंबर तक चौथे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान पर्यटक मात्र 500 रुपये में टैंडम पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद ले सकेंगे। यह जानकारी द ग्लाइड इन के प्रबंध निदेशक अरुण रावत ने बुधवार को जुन्गा में प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए  बताया कि इस बार महोत्सव में पैराग्लाइडिंग चैैंपियनशिप आयोजित नहीं होगी, बल्कि पर्यटकों और साहसिक गतिविधियों में रूचि करने वाले व्यक्तियों को कम शुल्क पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव करवाने का विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा।

अरुण रावत ने बताया कि द ग्लाइड इन के तत्वाधान  में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश करेंगे। महोत्सव के दौरान पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न हवाई साहसिक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है। पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग का अनुभव उपलब्ध करवाने से अधिक लोगों को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने में मदद मिलेगी।


उन्होंने बताया कि महोत्सव के अगले चरण में 29 नवंबर को व्हील्स टू विंग्स थीम के तहत 30 किलोमीटर की साइक्लोथॉन आयोजित की जाएगी। इसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अशोक तिवारी करेंगे। साइक्लोथॉन का आरंभ और समापन जुन्गा स्थित द ग्लाइड इन में होगा। प्रतिभागी जुन्गा, कोटी और अश्वनी ब्रिज से होकर गुजरने वाले प्राकृतिक मार्ग पर साइकिलिंग करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, खेल और साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना है।


अरुण रावत ने बताया कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल करेंगे। एक्सपो में होटल, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनियां, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता, अक्षय ऊर्जा से जुड़ी कंपनियां, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और एमएसएमई उद्यमी अपने उत्पादों, सेवाओं एवं नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।


उन्होने बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो में उद्यमियों और कारोबारियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, संभावित ग्राहकों से जुड़ने, नेटवर्किंग करने तथा नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच मिलेगा। इससे पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे।


उन्होने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल केवल एक साहसिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से पर्यटन, व्यापार, नवाचार और स्थानीय उद्यमिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स और अनुभव आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय उद्यमियों, निवेशकों और पर्यटकों के बीच नए संपर्क स्थापित होंगे तथा प्रदेश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।


उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग, एमएसएमई विभाग, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय और जिला प्रशासन शिमला का आभार व्यक्त किया। साथ ही पर्यटकों, साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले  व्यवसायियों और प्रदर्शकों से शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />