प्रदेश में 22 मार्च के बाद जारी होगा पंचायत रोस्टर, वर्तमान में 800 नई पंचायतों के गठन के लिए आवेदन लंबित

राज्य सरकार द्वारा हिमाचल में नई पंचायतों की गठन की प्रक्रिया अभी जारी है। सरकार के पास वर्तमान में लगभग 800 नई पंचायतों के गठन के लिए आवेदन लंबित

Mar 12, 2026 - 10:35
Mar 12, 2026 - 10:41
 0  8
प्रदेश में 22 मार्च के बाद जारी होगा पंचायत रोस्टर, वर्तमान में 800 नई पंचायतों के गठन के लिए आवेदन लंबित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-03-2026

राज्य सरकार द्वारा हिमाचल में नई पंचायतों की गठन की प्रक्रिया अभी जारी है। सरकार के पास वर्तमान में लगभग 800 नई पंचायतों के गठन के लिए आवेदन लंबित हैं। हालांकि, सरकार इतनी बड़ी संख्या में नई पंचायतें नहीं बनाएगी, फिर भी 18 मार्च तक नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया जारी रह सकती है। 

इस संबंध में बुधवार को पंचायती राज सचिव सी पालरासू ने सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की और उन्हें पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। अब माना जा रहा है कि पंचायती राज विभाग 22 मार्च तक सभी पंचायतों के लिए चुनावी आरक्षण रोस्टर जारी कर देगा। 

इस रोस्टर में यह स्पष्ट होगा कि इस बार कौन सी पंचायत आरक्षित रहेगी और कौन सी ओपन रहेगी। हालांकि अभी पंचायती राज विभाग ने आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद नई पंचायतों के संबंध में अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। यह सिलसिला 18 मार्च तक जारी रहेगा।

प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हाल ही में सरकार द्वारा जो नई पंचायतें बनाई जा रही हैं, उनके बाद प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3700 से अधिक हो जाएगी। 

पहले सरकार ने 93 पंचायतों के प्रस्ताव पारित किए थे, इसके बाद 41 नई पंचायतों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। हाल ही में 61 नई पंचायतों को भी मंजूरी प्रदान की गई है। पहले पंचायतों की कुल संख्या 3577 थी, लेकिन नई पंचायतों के प्रस्तावों के बाद यह संख्या 3700 से अधिक हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow