हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 23 अक्तूबर को माैसम खराब रहने के आसार 

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 23 अक्तूबर को माैसम बिगड़ सकता है। इससे मैदानी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 17 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की

Oct 17, 2024 - 20:02
 0  35
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 23 अक्तूबर को माैसम खराब रहने के आसार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-10--2024

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 23 अक्तूबर को माैसम बिगड़ सकता है। इससे मैदानी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 17 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा में सामान्य से 95, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 74 व सोलन में 42 फीसदी कम बारिश हुई है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow