अगले वर्ष अपने कैंपस में गणतंत्र दिवस मनाएगा सीयू , केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस पर बोले , कुलपति प्रो. बंसल

Jan 27, 2025 - 18:54
Jan 27, 2025 - 19:07
 0  34
अगले वर्ष अपने कैंपस में गणतंत्र दिवस मनाएगा सीयू , केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस पर बोले , कुलपति प्रो. बंसल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  27-01-2025

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने धौलाधार परिसर एक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित किया। धौलाधार परिसर एक के परिसर निदेशक प्रो. रोशन लाल शर्मा ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। 
वहीं कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने सभी को हिमाचल दिवस के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए हर्ष जताया कि विश्वविद्यालय अपना अगला गणतंत्र दिवस अपने कैंपस के ऑडिटोरियम में मनाएगा। इस बार विश्वविद्यालय ने अपना छुट्टियों का शेड्यूल बदला है ताकि यह परिवार एक साथ अपना स्थापना सप्ताह और गणतंत्र दिवस मना सके। सप्ताह भर विश्वविद्यालय के सभी विभागों ने खूब बढ़-चढ़ कर कार्यक्रमों का आयोजन किया। कई गतिविधियां आयोजित की गईं। यह प्रशंसनीय है। जल्द ही इसका एक दस्तावेज तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय उस स्तर पर खड़ा है, जहां पर पहुंचने में विश्वविद्यालय परिवार के हर सदस्य का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। अब हमारा विश्वविद्यालय अग्रिम पंक्ति में आ गया है। विश्वविद्यालय की प्रगति के उदाहरण दिए जा रहे हैं। 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में विश्वविद्यालय ने देशभर में अपना स्थान बनाया है। गणतंत्र दिवस सभी संस्थानों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी तरह शिक्षण संस्थानों में भी मनाया जाता है। आज हमें अपने देश के प्रति लिए गए संकल्पों को दोहराने की आवश्यकता है। हमने जिस धरा पर जन्म लिया है उसके प्रति हमारे कुछ कर्तव्य हैं। वो हमें पूरे करने हैं। भारत माता के लिए हमने क्या किया है। हमें आज आत्मचिंतन करना होगा। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अंबरीश कुमार महाजन ने सभी का इस कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार जताया। इस अवसर पर कुलपति के साथ कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा के अलावा अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow