शिमला शहरी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम 

शिमला शहरी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम 

Feb 7, 2026 - 16:33
 0  3
शिमला शहरी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-02-2026

इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस के संगठनात्मक जिले शिमला शहरी के अध्यक्ष का पदभार सम्भाल लिया है।शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण का कार्यकाल का आयोजन किया गया, जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान की मौजूदगी में पदभार संभाला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला इंदरजीत को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ आगे आना है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिमला शहर में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पार्टी हित व जनहित में उन्हें कार्य करना होगा। 

शिमला शहर के नागरिक होने के नाते संगठन या लोगों के हित में जब भी उन्हें उनके किसी भी सहयोग की कोई जरूरत होगी, वह उनके साथ खड़े होंगे।
शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने इंद्रजीत सिंह को इस पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने जिलाध्यक्ष होने के नाते शिमला शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि राह कठिन है, संघर्ष करना है, आगे बढ़ना है। इंद्रजीत सिंह ने सभी नेताओं, केंद्रीय आलाकमान व प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे व जो भरोसा पार्टी हाईकमान ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow