शिलाई गोलीकांड में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला सिरमौर के शिलाई पुलिस थाना के अंतर्गत खजान सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में सिरमौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 नवंबर :
जिला सिरमौर के शिलाई पुलिस थाना के अंतर्गत खजान सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में सिरमौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को खजान सिंह निवासी गांव क्यारटा पिपलटी, डाकघर जामू कोटी, तहसील ददाहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में 11 नवंबर को अभियोग संख्या 67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। इस दौरान 18 नवंबर को मुख्य आरोपी विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई को गिरफ्तार किया गया था।
जांच के दौरान गठित एसआईटी को वारदात में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर पुलिस ने 22 नवंबर को विशाल कुमार पुत्र पूरन चंद निवासी मोहल्ला अमरपुर, शिवपुरी मार्ग, नाहन तथा फरिह्या शेख पत्नी अंजुमान शेख निवासी घुन्नू घाट, नाहन को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।
सिरमौर पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


