हेमा शर्मा और नवनीत चौधरी महिला मोर्चा पांवटा साहिब के महामंत्री नियुक्त 

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत कौर ने पांवटा साहिब मंडल महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। गुरमीत कौर ने पांवटा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार से चर्चा कर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं पर भरोसा जताते हुए महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की टीम की घोषणा

Nov 9, 2025 - 13:49
 0  51
हेमा शर्मा और नवनीत चौधरी महिला मोर्चा पांवटा साहिब के महामंत्री नियुक्त 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   09-11-2025

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत कौर ने पांवटा साहिब मंडल महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। गुरमीत कौर ने पांवटा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार से चर्चा कर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं पर भरोसा जताते हुए महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की टीम की घोषणा कर दी है।

नवनियुक्त अध्यक्ष गुरमीत कौर ने कार्यभार संभालते ही अपनी नई टीम की घोषणा कर दी।टीम में अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है ताकि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

मुख्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं 

उपाध्यक्ष: नीलम कुमारी, मीना कुमारी, सुषमा देवी, नीता देवी महामंत्री: हेमा शर्मा, नवनीत चौधरी, सचिव: सुनीता शर्मा, कल्पना देवी, सीता देवी, संध्या देवी
कोषाध्यक्ष: मोनिका देवी प्रवक्ता: सुनीता देवी, अनीता देवी, मीडिया प्रभारी: अविता पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी: अनीता देवी इसके अलावा 11 महिलाओं को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।


अध्यक्ष गुरमीत कौर ने कहा कि महिला मोर्चा हर बार भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेगी।

गुरमीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को महिला मोर्चा की यह टीम हर घर तक पहुंचाएगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता समाज में भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।  प्रदेश कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को भी उजागर किया जाएगा,1500₹ देने के झूठे वायदे को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


विधायक सुखराम चौधरी और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरमीत कौर के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा, जिससे भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow