दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लाहौल की अनुष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया संवाद
दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लाहौल की अनुष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। शुक्रवार को हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए देश भर से 36 विद्यार्थियों का चयन हुआ
यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल 07-02-2026
दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लाहौल की अनुष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। शुक्रवार को हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए देश भर से 36 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। हिमाचल प्रदेश से अनुष्का एकमात्र थीं। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान अनुष्का ने कहा कि परीक्षा को हमें उत्सव की तरह लेना चाहिए।
मैं परीक्षा को उत्सव की तरह लेती हूं। इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। प्रधानमंत्री ने अनुष्का की हिम्मत और हाैसले को भी सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसको शेयर किया है। अनुष्का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उदयपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा हैं।
उदयपुर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी ने अनुष्का की इस उपलब्धि को असाधारण बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अनुष्का ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल दूर नहीं। उन्होंने इसे विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
अनुष्का की इस सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को लोकभवन से वर्चुअल माध्यम से 9वें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परीक्षा, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों के साथ साझा कीं।
What's Your Reaction?

