सिरमौर में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मेहता तथा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने यह जानकारी दी।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 नवंबर :
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मेहता तथा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला न्यायालय परिसर सहित संबंधित न्यायालयों में आयोजित होने वाली लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।
लोक अदालत में मुख्य रूप से बैंक संबंधी मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक विवाद सहित अन्य उपयुक्त मामलों को निपटारे के लिए रखा जाएगा। जिन लोगों के इस श्रेणी के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवा सकते हैं।
इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जिनका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, लेकिन वे आपसी समझौते के माध्यम से विवाद का समाधान चाहते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त सिरमौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन के दूरभाष नंबर 01702-224749, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति नाहन 01702-224527, पांवटा साहिब 01702-222179, राजगढ़ 01799-221377 तथा शिलाई 01704-292531 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
लोग अपनी समस्याएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर की ईमेल [email protected] पर भी भेज सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट nalsa.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति अपने अधिवक्ता के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी निपटा सकेंगे मोटर वाहन चालान
मोटर वाहन चालान से संबंधित मामलों का निपटारा ऑनलाइन ई-पे कोर्ट डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति न्यायालय में पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले भी चालान का भुगतान कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-224749 पर संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
